गुलाना: भगवान महावीर जन्मोत्सव पर अकोदिया में जैन समाज ने निकाला चल समारोह, बड़ी संख्या में शामिल रहे समाजजन
अकोदिया में जैन समाज ने धूमधाम से भगवान महावीर जी का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें समाजजनों ने शामिल होकर भगवान महावीर जी के जयकारे लगाए। समाजजनों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महावीर जी के दर्शन किए। बैंड बाजों के साथ चल समारोह निकाला गया। जिसमें समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए। समाज जनों ने मंदिर में पूजा आराधना भी की।