परसिया: पेंचवेली ट्रेन में सेना के सेवानिवृत नायक की हार्ट अटैक से मौत, RPF जवानों ने अस्पताल पहुंचाया
सेना के सेवानिवृत नायक की पेंचवेली एक्सप्रेस में तबियत बिगड गई। परासिया स्टेशन पहंुचने तक उनकी मौत हो गई। आरपीएफ के जवानों ने शुक्रवार रात लगभग बारह बजे उन्हें परासिया अस्पताल पहंुचाया। मृतक लगभग साठ वर्षीय राम नारायण धुर्वे चौरई से भोपाल जाने के लिए पंेचवेली एक्सप्रेस में सवार हुए थे। शनिवार को 10 बजे उनके पोस्टमार्टम की तैयारियां की जा रही थी।