मुरैना नगर: मुरैना जिला न्यायालय में अभिभाषक संघ ने किया भव्य स्वागत, जस्टिस जेके माहेश्वरी व जस्टिस सचदेवा के सम्मान में गूंजा गांधी हॉल
मुरैना जिला न्यायालय में आज गरिमामय माहौल में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी व मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति संजीव सचदेवा का आगमन हुआ।जिला अभिभाषक संघ ने गांधी हॉल में भव्य स्वागत समारोह किया।कमिश्नर,कलेक्टर व एसपी ने अगवानी की,वहीं अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर अतिथियों को शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।