जमुई: जमुई में मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा।
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 जमुई में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में तेजी लाने और जनहित में काम करने का निर्देश दिया। बैठक में जमुई के जिलाधिकारी नवीन, विशेष कार्य पदाधिकारी नागमणि वर्मा और विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।