जमुई: अमरथ में पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे ने दंपति को पीटा, दोनों घायल
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 अमरथ गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट हुई। मारपीट करने वाला कोई और नहीं, बल्कि दंपति का भतीजा था। लाठी-डंडे से हमला किया गया। इसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान अमरथ निवासी रंजू देवी और उसके पति झूमर राम के रूप में हुई है।