*पंचकुला में दो भाइयों की बहस से हुई युवक की हत्या*
*छोटे भाई के साले ने पहले उकसाया, फिर कर दी हत्या*
पंचकूला/कमल कलसी -
नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास गांव नाडा में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। घग्गर नदी के किनारे हुई कहा सुनी में देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और 32 वर्षीय रवि की जान चली गई। बताया जा रहा है रवि के छोटे भाई के साले ने तेजधार हथियार से हमला करके रवि को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, रवि उसका भाई बंटी और बंटी का साला विक्की शुक्रवार को रात करीब 9:00 बजे घर के पास घग्गर किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रवि और बंटी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर बंटी वहां से चला गया लेकिन विक्की ने रवि को उकसाना शुरू कर दिया। प्रत्येक दर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहां सनी बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गई। और इसी दौरान विक्की ने किसी तेज धार हथियार कसी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रवि मौके पर ही लहु लोहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। और परिजन और स्थानीय लोग घायल रवि को तत्काल सैक्टर 6 के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए और क्राइम ब्रांच की टीम देर रात पंचकूला अस्पताल पहुंची।