जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र स्थित सुहागी में 21 वर्ष के युवक ने युवती के घर जाकर लगाई फांसी फैली सनसनी
सुहागी में 21 वर्षीय युवक ने युवती के घर पहुंच कर फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर निवासी संतोष पटेल के बेटे अंश पटेल की सुहागी निवासी एक युवती से मित्रता थी, अंश ने फोन कर युवती को मिलने के लिए बुलाया और युवती अपनी मोपेड से उसे व्हीकल मोड छोड़ने के लिए गई इस दौरान युवक वहां से सीधे युवती के घर पहुंचा और फांसी लगा ली।