जबलपुर: करौंदा नाला के पास दुकान से गुटका ले रहे युवक पर 8 बदमाशों ने किया चाकू से हमला, मामला दर्ज
अधारताल थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की अजित यादव निवासी सुरतलाई काम से लौटकर अपने घर जा रहा था।वही वह करौंदा नाला के पास गुटका लेने के लिए रुका।इतने में 8 बदमाश आए और अजित पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।वही घायल को अस्प्ताल में भर्ती किया गया है।अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए बदमाशो की तलाश की जा रही है।