जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत फुटताल से दरहाई के ओर जाते हुए कार चालक ने रह चल रहे लोगो को मारी टक्कर 3 लोग हुए घायल
कोतवाली थाना अंतर्गत फुटताल से दरहाई के ओर जाते हुए एक स्विफ्ट कार चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए, घटना को आसपास के लोग देखते ही क्षेत्र में इकट्ठे हो गए और कर को रोक चालक को बाहर निकाल तो वहां कर चालक अपनी लापरवाही न बताते हुए विवाद करने लगा।