जबलपुर: महापौर की उदासीनता को देख दमहो नाका नगर निगम जोन कार्यालय में महापौर का कांग्रेसियों ने फूका पुतला
कांग्रेस ने किया दमोह नाका नगर निगम जोन का घेराव विगत 5 दिनों से दो टू डोर कचरा कलेक्शन के द्वारा जबलपुर शहर के किसी स्थान पर कचरा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। और सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर है, इस कारण शहर में अव्यवस्था फैल गई है, लेकिन सत्ता पक्ष में मदहोश महापौर जगत बहादुर अन्नू की उदासीनता के चलते पूरे शहर को गंदगी और कचरे के ढेर पर बैठा दिया गया है।