जबलपुर: जोन नो 4 छोटी लाइन फाटक पर कांग्रेस ने जलाया महापौर का पुतला, डोर टू डोर कचरा संग्रहण नहीं होने से नाराज थे कांग्रेसी
पिछले चार-पांच दिन से वेतन न मिलने पर हड़ताल पर बैठे डोर टू डोर कचरा गाड़ी के ड्राइवर एवं हेल्परों के कारण लोगों के घरों का कचरा नहीं उठ रहा। जिसके चलते आम जनता त्रस्त है कचरा नहीं उठने से लोगों के घरों के बाहर कचरा एकत्रित हो गया है, महापौर जगत बहादुर सिंह अनु चीरनिंद्र में सोए हुए हैं।