बल्देवगढ़: ग्राम डारगुवां में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग
बल्देवगढ़ पुलिस थाना एवं देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम डारगुवां में अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वहीं ग्रामीण रामदीन पुत्र कालीचरन अहिरवार के द्वारा थाना में पहुंच कर बताया कि गांव के ही श्रीमती कर्कीबाई अहिरवार एवं उसके परिजनों के द्वारा अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है।और गांव का माहौल खराब किया जा रहा है।