बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
बल्देवगढ़ थाना परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवीनगर गांव निवासी कु. कविता पुत्री करन सिंह यादव के द्वारा एमपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होने पर उनका सम्मान किया गया।एवं अन्य प्रतिभागियों और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।