बल्देवगढ़: सड़क हादसे में हुई मौत के बाद, मृतक का पोस्टमार्टम बल्देवगढ़ सीएचसी में किया गया
अहार गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई।मृतक घनश्याम कुशवाहा जो कि बाबाखेरा से अपने घर लौट रहा था।तभी बाइक एक पेड़ से टकरा गई।जिसमें बाइक सवार घनश्याम कुशवाहा की मौत हो गई थी।कल देर रात होने के कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।आज सुबह 11:00 के करीब पुलिस एवं डॉक्टरों की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।