बल्देवगढ़: बड़ाघाट गांव के 3 युवकों ने देवरदा चौकी के पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने व ₹5000 छीनने का लगाया आरोप, SP को दिया आवेदन
बड़ाघाट गांव निवासी तीन युवकों ने देवरदा चौकी पुलिस पर मारपीट के साथ गंभीर आरोप लगाये।एवं SP से कार्यवाही की मांग की गई।जिसमें पीड़ित नरेंद्र यादव,अजय यादव एवं पुष्पेंद्र यादव के द्वारा टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि देवरदा चौकी पुलिस के द्वारा मारपीट के साथ ही ₹5000 एवं मोबाइल छीन लिये।साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायत कटवाने के लिए धमकी दी जा रही।