बल्देवगढ़: पपावनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
पपावनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग पर पपावनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 वाहन को सूचना दी गई।108 वाहन के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।