बल्देवगढ़: एकता परिषद ने बल्देवगढ़ नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गरीब समुदायों की भूमि मुक्त कराने की रखी मांग
एकता परिषद के द्वारा गरीब समुदायों की भूमि को मुक्त कराने के लिए बल्देवगढ़ नायब तहसीलदार पलक जैन को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें बताया गया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को पट्टे दिए जाएं।एवं पूर्व में दिए गए पट्टे वाली जमीन पर दबंगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है।उक्त भूमि को दबंगों से मुक्त कराया जाए।