चंडी घाट मोक्ष धाम में सात महिलाओं का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, अपनों को विदा करते बिलख पड़े परिजन
पौड़ी के रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली सात महिलाओं का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाएं
हरिद्वार। पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल थाना क्षेत्र में कलवाड़ी बैंड के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली सात महिलाओं का आज हरिद्वार के चंडी घाट स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में शोक पसरा रहा। अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देते समय परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। गमगीन माहौल में हुए अंतिम संस्कार ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया और व्यवस्थाएं संभालीं।
गौरतलब है कि पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल थाना क्षेत्र में सिद्धखाल-भगलवाण गांव जा रहा वाहन संख्या UK-15-TA-2152 रिखणीखाल से आगे कलवाड़ी बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था। वाहन में सवार लोग बैणी-भुली योजना के आवेदन भरकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुए भीषण हादसे में वाहन चालक सहित सात महिलाओं की मौत हो गई थी।
हादसे में एक साथ आठ लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज हरिद्वार के चंडी घाट मोक्ष धाम में सात महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों की चीख-पुकार और आंसुओं के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
Haridwar Stambh Vasudev
#PauriGarhwal #Rikhanikhal #KalwadiBand #Haridwar #ChandiGhat #RoadAccident #UttarakhandNews #HaridwarNews #BreakingNews #UttarakhandPolice #LastRites #मोक्षधाम #चंडीघाट #पौड़ीगढ़वाल #रिखणीखाल #कलवाड़ीबैंड #सड़कहादसा #दर्दनाकहादसा #अंतिमसंस्कार #श्रद्धांजलि #हरिद्वारस्तम्भ #वासुदेव_राजपूत #PauriGarhwal #HaridwarNews #UttarakhandNews #RoadAccident #HaridwarStambh
Hardwar, Haridwar | Nov 29, 2026