कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में एक युवक का शव पानी में डूबा हुआ मिला है। मृतक की पहचान ग्राम नगवाही निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र धुर्वे के रूप में हुई है, जो शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है और पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेंगाखार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। #CGNews #chhattisgsrhupdate #Kawardha #Kabirdham #Rengakhar #JamuniyaRiver #Chhattisgarh BreakingNews CrimeNews Police NewsUpdate this video
Durg, Durg | Sep 16, 2026