दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में बैठक की।
बैठक में दुर्ग नगर निगम के महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
श्री गजेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #आशीर्वाद_का_दीया #JanSeva