जिला पंचायत के सीईओ श्री बी. के. दुबे ने जिलेवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
उन्होंने जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 6 बजे दुर्ग पुलिस ग्राउंड में आयोजित सवा लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
आइए, सेवा के संकल्प और एकता की रोशनी से दुर्ग को जगमगाएं। 🪔
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #आशीर्वाद_का_दीया