मानसी: सैदपुर में पशु चराने के दौरान बाप और बेटा को रड से पीट कर किया घायल, मानसी पीएचसी में इलाज के बाद किया रेफर
Mansi, Khagaria | Aug 14, 2024 जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव में आज पशु चराने के दौरान रड से पीट-पीट कर पशुपालक बाप और बेटा को घायल कर दिया। घायल की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी बहादुर यादव एवं पुत्र संजीव यादव के रूप में किया गया। घायल ने बताया कि पशु चराने के लिए गांव के बगल के परती जमीन में गए थे। इस दौरान एक भैंस ने दूसरे के फसल में चरने चला गया।