बांसगांव: गगहा में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख पैंतीस हजार की ठगी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
गगहा पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के महेवा मलकिया महेशगंज निवासी मनीष कुमार हरिजन ने वादिनी के देवर को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख पैंतीस हजार रुपये ठग लिए और कूटरचित परिचय पत्र थमा दिया।