शिमला : संजौली-सिमिट्री में मकानों की दरारों पर प्रशासन सख्त, IIT रुड़की करेगी वैज्ञानिक जांच, ब्लास्टिंग परमिशन निलंबित
शिमला के संजौली-सिमिट्री क्षेत्र में टनल निर्माण के चलते मकानों में आई दरारों को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रभावित मकानों को चिन्हित कर गावर कंपनी मरम्मत का रोडमैप तैयार करेगी, जबकि PWD मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करेगा। ट्विन टनल के आसपास करीब 100 मीटर क्षेत्र में मकानों का चरणबद्ध निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, दरारों के वास्तविक कारणों की वैज्ञानिक जांच के लिए IIT रुड़की के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। प्रशासन ने निर्माण कंपनी को दी गई ब्लास्टिंग की अनुमति भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।
#Shimla #Sanjauli #Cemetery #TunnelConstruction #IITRoorkee #ShimlaNews #HimachalPradesh #BreakingNews #PWD #TunnelNews
Chamba, Chamba | Sep 22, 2026