शिमला में 20 महीने की मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला, 20 टांके लगे; घर के बाहर से घसीटकर नोचा
शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया। दो कुत्तों ने 20 महीने की बच्ची को घर के बाहर से घसीटकर करीब 20 से 30 मीटर दूर ले जाकर बुरी तरह नोच डाला। चीखें सुनकर मां और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया। बच्ची को IGMC में भर्ती कराया गया, जहां उसके शरीर पर करीब 20 टांके लगाए गए। मामले के बाद परिजनों ने प्रशासन से खतरनाक आवारा कुत्तों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
#Shimla #ShimlaNews #StrayDogs #DogAttack #HimachalNews #IGMCShimla #BreakingNews #शिमला #आवाराकुत्ते #कुत्तोंकाहमला #हिमाचलप्रदेश #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Sep 22, 2026