बिंदकी: गुगौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज मार्ग में गुगौली गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से पुष्पेंद्र भदोरिया उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र शिवकुमार सिंह भदोरिया गंभीर घायल हो गए थे। जिनका इलाज कानपुर में चल रहा था इलाज के दौरान बुधवार की रात को मौत हो गई। गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे शव गुगौली गांव आया तो शोक का माहौल छा गया।