सुसनेर: वार्ड 12 में नप ने बीमारियों से रहवासियों को बचाने फ़ांगिंग मशीन से किया दवाई का छिड़काव
नगरीय क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया व अन्य गम्भीर बीमारियों से बचाव के प्रयास नप ने शुरू कर दिए है। इसके चलते बीती देर रात्रि में नप सीएमओ ओमप्रकाश नागर के द्वारा वार्ड क्रमांक 12 के जामुनिया रोड़, आगर रोड पर सभी गलियों में फॉगिंग मशीन से मच्छरों को मारने के लिये दवाइयों का छिड़काव किया गया। इस दौरान नप के मेट ऐहसान खान व वाहन चालक दिलीप वाल्मीकि भी मौजूद रहे।