सुसनेर: नगर परिषद सुसनेर में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, न्यायाधीश ने दी बेसिक कानून की जानकारी
सोमवार को न्यायालय तहसील विधिक समिति द्वारा नप सुसनेर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें व्यवहार न्यायाधीश सुश्री वंशिता गुप्ता द्वारा कर्मचारियों को कानुन से संबंधित सामान्य बातों से परिचित कराया गया और जनता के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कानुनी सहायता कार्यक्रमो की जानकारी भी दी गई। नप CMO ओपी नागर मोजूद रहे।