सुसनेर: श्यामपुरा के समीप कालवा बालाजी मंदिर में हुआ आकाशवाणी लोकगीत भजन संध्या का आयोजन
रविवार को MP-RJ की सीमा पर ग्राम श्यामपूरा के समीप पहाड़ी पर अतिप्राचीन कालवा बालाजी मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आकाशवाणी लोकगीत भजन गायक बाबूलाल सोलंकी व पूरी टीम के द्वारा कबीर भजन व धार्मिक भजनों प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर हनुमान जी का चोला चढ़ाकर के आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरती कर प्रसादी वितरित कि गई।