गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित की 16 वर्षीय बेटी करीब 1 महीने पहले मंदिर गई थी। आरोप है कि वहां दूसरे गांव के एक युवक ने किशोरी को अपनी मीठी बातों में फंसा लिया और शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने एक मोबाइल भी दे दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर की रिपोर्ट दर्ज ।