बड़ौत: ढिकाना निवासी जिलाबदर आरोपी को बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 5, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बताया कि जिलाबदर होने के उपरांत भी न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिलाबदर की अवधि में ढिकाना निवासी आरोपी शुभम जनपद की सीमा के अंदर पाया गया। बड़ौत पुलिस ने आरोपी शुभम पुत्र कल्लू उर्फ विनोद को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर गुंडा एक्ट सहित 3 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।