कोल: हैबिटेट सेंटर में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री, कहा- यूपी में शिक्षा की बदली तस्वीर
Koil, Aligarh | May 26, 2025 हैबिटेट सेंटर में बेसिक शिक्षा विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षक और आमजन को बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धि गिनाई है। उन्होंने कहा कि यूपी में 25 लाख नए बच्चों का पंजीकरण सरकारी स्कूलों में हुआ है।