कोल: अलहदादपुर में मीट कारोबारियों से मारपीट के मामले में सपा ने SSP ऑफिस पर किया प्रदर्शन, जमकर हुई धक्का-मुक्की
Koil, Aligarh | May 26, 2025 अलहदादपुर में मीट कारोबारियों के साथ हुई मारपीट मामले में सपा ने प्रदर्शन किया है। सपा के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी कार्यालय के बाहर उनके द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गई है। इस दौरान एसएसपी कार्यालय में प्रवेश को लेकर कार्यकर्ता और पुलिस की धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई।