कोल: क्वार्सी में महिला ने अपने ससुर पर चाकू मारकर घायल करने का लगाया आरोप, पुलिस ने अस्पताल भेजकर कराया उपचार
Koil, Aligarh | May 26, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला किला की है जहां घायल महिला के द्वारा अपने ही ससुर पर चाकू से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। घायल महिला शमा पत्नी स्वर्गीय शादाब के द्वारा आरोप लगाया गया है 1 साल पहले एक हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी।इधर घायल महिला का आरोप है कि लगातार ससुराल वाले उसको प्रताडित कर रहे थे।