कोल: देहलीगेट में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक की की जमकर मारपीट, घायल ने चाकू से घायल करने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | May 25, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के छंगा वाली मस्जिद की है।जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को अकेला देख उसके साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। घायल युवक ने दबंगो पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।आरोप लगाते हुए घायल युवक के द्वारा मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।