सफलता की कहानी
दृढ़ इच्छाशक्ति, उचित परामर्श एवं निरंतर प्रयास से श्री नरेश मारू ने छोड़ी तंबाकू स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरणादायक कदम
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर जिले में संचालित पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान से प्रेरणा लेकर तम्बाकूयुक्त उत्पादों के सेवन से मुक्ति के प्रेरणादायी परिणाम सामने आ रहे है। गोठरा में जहां एक महिला द्वारा तम्बाकू सेवन को छोडने के संबंध में अपने विचार साझा किये गये थे, वहीं अब स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कार्यरत श्री नरेश मारू ने भी तम्बाकू उत्पादों के सेवन को त्यागते हुए स्वस्थ जीवन की पहल को बढावा देने का कार्य किया है।
सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल ने बताया कि तम्बाकूमुक्त युवा अभियान तथा पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान से प्रेरणा लेते हुए अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, चिकित्सकीय परामर्श और सकारात्मक सोच से जिला चिकित्सालय, श्योपुर में कार्यरत आउटसोर्स ऑक्सीजन टेक्नीशियन श्री नरेश मारू ने तम्बाकू सेवन पूरी तरह से छोड दिया है। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा से परामर्श लिया और निकोटिन की गोलियाँ प्राप्त कीं। चिकित्सकीय परामर्श के बाद उन्होंने तंबाकू की पुड़िया छोड़ने का दृढ़ निश्चय किया। लगभग 10 दिनों तक निकोटिन की गोलियाँ लेने के बाद उन्होंने उनका सेवन भी बंद कर दिया और तंबाकू से पूरी तरह दूरी बना ली।
दृढ़ इच्छाशक्ति और उचित परामर्श से श्री नरेश मारू ने तंबाकू छोड़ने में सफलता प्राप्त की। आज वे स्वयं को अधिक स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करते हैं। उनके अनुसार, तंबाकू छोड़ने के बाद उनके वजन में भी वृद्धि हुई है। श्री मारू की इस प्रेरणादायी पहल पर डॉ. एस. एन. बिंदल द्वारा अस्पताल के सभी कर्मचारियों को तम्बाकू से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. के. एल. पचोरिया, श्री विकास जारोलिया आदि मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026