सांदीपनि विद्यालय में ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला संपन्न
कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने सीखी पर्यावरण संरक्षण की बारीकियां
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए एक विशेष ई-कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान एवं वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी युग में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और इसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान (क्पेचवेंस) के प्रति जागरूक करना था।
तकनीक के साथ पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग हमारी दैनिक जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन इनके अनुचित तरीके से फेंके जाने से निकलने वाले जहरीले रसायन (जैसे लेड, मर्करी और कैडमियम) हमारी मिट्टी, जल स्रोत और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुँचा रहे हैं।
कार्यशाला के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कम उपयोग, उनकी मरम्मत और पुनर्चक्रण के महत्व को समझाने वाले साथ ही ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव विद्यालय परिसर में जल्द ही एक ई-कचरा संग्रह केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें छात्र अपने घरों से पुराना और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर जमा करेंगे। जिम्मेदार नागरिक बनना, तकनीकी उपकरणों को कचरे में फेंकने के बजाय अधिकृत रिसाइकिलर्स तक पहुँचाने की शपथ ली गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur