कटोरिया: जमुआ गांव के पास अज्ञात ट्रक से कुचलकर एक वृद्ध महिला की मौत
Katoria, Banka | May 21, 2025 कटोरिया- सिमुलताला रोड स्थित जमुआ गांव के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे ट्रक के कुचलने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका की पहचान दर्बेपट्टी गांव के स्वर्गीय दुखी राउत की 75 वर्षीय पत्नी सुवा देवी उर्फ सिया देवी के रूप में की गयी। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।