कटोरिया: जमुआ मोड़ के पास दरभाषण नदी पर बन रहे पुल के नज़दीक से प्रशासनिक टीम ने हटाया अतिक्रमण
Katoria, Banka | May 20, 2025 एसडीओ के आदेश पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानगंज- देवघर रोड स्थित दरभाषण नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास अस्थायी अतिक्रमण को प्रशासनिक टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। मौके पर दंडाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व बल उपस्थित थे। इस दौरान प्रशासनिक टीम द्वारा निर्माणाधीन पुल के पास अतिक्रमण को हटवाया गया।