फर्रुखाबाद: बस की टक्कर से क्रॉसिंग गेट और ओएचई लाइन टूटी, टूंडला पैसेंजर एक घंटे की देरी से गई
फर्रुखाबाद में रोडवेज बस ने गांव नगला खैरबंद स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट में टक्कर मार दी। गेट का बूम उछलकर ओएचई लाइन पर जा गिरा। जिससे एक तार टूट गया इसके चलते टूंडला के लिए रवाना हो रही पैसेंजर को तत्काल रोक दिया गया करीब 1 घंटे बाद तार की मरम्मत कर काशन से ट्रेन को रवाना किया गया, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से टूंडला जाने वाली पैसेंजर रवाना होने के लिए तैयार थी