लखीसराय: सिविल सर्जन ने सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, एएनएम का वेतन रोका
शनिवार अपराह्न 1:30 बजे सूरजगढ़ा सीएचसी के निरीक्षण में सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर व शीत श्रृंखला कक्ष की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए. लेबर रूम में अभिलेख में त्रुटि पर दो एएनएम हटाया.गाढ़ाशील जीरो कवरेज वाले 10 उपकेंद्रों की एएनएम का वेतन रोका गया. बैठक में अनुपस्थित दो एएनएम का एक दिन का वेतन काटा गया.