मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित चल रहे एक व्यक्ति को गुरुवार की सुवह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति पर न्यायालय में 302और394 आई पी सी के तहत मुकदमे की सुनवाई चल रही है लेकिन उक्त व्यक्ति मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय में वांछित चल रहा था और न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी किया गया था।