(हरिद्वार )
ब्रेकिंग न्यूज
रुड़की में सीएम धामी का युवा शक्ति संवाद, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद; भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
हरिद्वार के रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद करेंगे और उनके विचारों व सुझावों को सुनेंगे।
सीएम धामी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की मेयर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद नजर आई और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।