जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने ग्राम पंचायत बंडिया में लिंक रोड का किया शिलान्यास।
- खटीम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर लगातार सड़क सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने ग्राम पंचायत बंडिया में अमित चौहान के घर तक बनने वाली लिंक रोड का शिलान्यास किया। ऊधम सिंह नगर के ग्राम पंचायत बंडिया में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के उद्देश्य से लिंक रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने नारियल तोड़ विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर खुशी जताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर