लखीसराय: नया बाजार बाईपास पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, डीएम ने दी अहम जानकारी
नया बाजार स्थित बाईपास पुल पर जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल बीते दिनों जिला प्रशासन एवं आईसीडी विभाग की टीम द्वारा बाईपास पुल का निरीक्षण किया गया था, जिसमें पुल में दरार पाए जाने के बाद एहतियातन भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।