देवबंद: नागल में ट्यूबवेल से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार; 3 किलो तांबा, 50 किलो तार बरामद
सहारनपुर पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेलों से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह नशे की लत पूरी करने के लिए सुनसान ट्यूबवेलों को निशाना बनाता था। नागल पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दो बजे सात चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मड़की से नंदनपुर जाने वाले रास्ते पर सीड़की-झबरेड़ा रोड तिराहे के पास पकड़ा गया है।