पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने समाहरणालय में 2024 के पैक्स चुनाव की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की
बुधवार की शाम 5:00 बजे समाहरणाय में पटना डीएम द्वारा पैक्स चुनाव, 2024 की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। दरअसल पटना जिले के 22 प्रखंडों के 227 पैक्सों में 3 चरणों (26 नवम्बर, 29 नवम्बर एवं 3 दिसम्बर) में मतदान होना है। डीएम ने मीटिंग में पदाधिकारियों को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश का पालन करने का आदेश दिया है।