प्रेस विज्ञप्ति
निर्जला एकादशी पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा शीतल जल एवं शरबत सेवा
डीडवाना। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्थानीय फव्वारा सर्किल पर राहगीरों, यात्रियों एवं आमजन के लिए मीठे शरबत एवं शीतल जल की सेवा का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष विशाल सिखवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से दोपहर तक हजारों लोगों ने शीतल जल एवं शरबत ग्रहण कर राहत प्राप्त की। समिति का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक बुधाराम जी गरवा, बजरंग जी जोधा, गोविंद जी रूवटीया, विनोद सैन, नरेश उपाध्याय, मनीष ओझा एवं सुनील जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मंत्री निखिल मित्तल, उपाध्यक्ष विनय चोपड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश जांगिड़, राहुल मोदी, अजय वर्मा, सांवरमल तिवाड़ी, अरुण प्रजापत, पवन टाक, धनेश अग्रवाल, नितिन सेठिया, राकेश जांगिड़, राकेश मोठ एवं विजय सोनी सहित समस्त समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
निर्जला एकादशी के अवसर पर किए गए इस सेवाभावी कार्य की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
"नर सेवा ही नारायण सेवा है" के भाव के साथ समिति भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करती रहेगी। 🙏🏻
Didwana, Nagaur | Jun 25, 2026