जलालाबाद: जलालाबाद मंडी परिसर में आढ़ती की दुकान से 30 किलो सौंप की हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के मंडी परिसर में बीते दिन की शाम आढती संजय कुमार टाटा जब अपनी आढत देखने गए तो आढत में बने टट्टा पीछे से टूटा हुआ मिला और जब अंदर घुस कर देखा तो करीब 30 किलो सौंप चोरी हो गई.उन्होंने सौंफ की चोरी के लिए आमिर पुत्र नारू पर चोरी की आशंका जताई है। वहीं सूचना पर कस्बे के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गोस्वामी पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआईना किया