जलालाबाद: स्टेट हाईवे के गांव पुरेना के सामने अज्ञात वाहन ने मोपेड के मारी टक्कर,एक की मौत एक घायल
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरेना के सामने अज्ञात बाहन ने मोपेड से जा रहे लोगों के टक्कर मार दीजिससे शाहजहांपुर जनपद थाना कांट के मल्हपुर निवासी मुल्लू उर्फ़ फूल बहादुर पुत्र राम नारायण की मौत हो गई। वही मोपेड सवार गांव मल्हपुर निवासी अनूप पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।